सभी खबरें

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई खुशख़बरी, MS Dhoni करने जा रहे है मैदान में वापसी

खेल डेस्क – दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी, इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफइनल में आखिरी मैच खेलते हुए देखा गया था। माना जा रहा था की वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

इसी बीच धोनी को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई हैं। ख़बर है की वो मैदान पर एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया हैं। बता दे कि इस बार आईपीएल के मुकाबले 29 मार्च से शुरू होंगे। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का ट्रेनिंग कैंप एक मार्च से शुरू हो रहा हैं। सूत्रों का कहना है कि धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे। 

माना जा रहा है कि धोनी की नजर अब आईपीएल के 13वें सीजन पर हैं। जहां वह अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं। यानी आईपीएल में प्रदर्शन के आधार राष्ट्रीय चयनकर्ता तय करेंगे कि धोनी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कितने तैयार हैं। 

इस से पहले धोनी को साल की शुरुआत (16 जनवरी) में ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। तब भी कहा जा रहा था कि धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन इसी बीच धोनी ने रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button