सभी खबरें

Goa Election Results Live : BJP बनाएगी MGP के साथ मिलकर सरकार, आज करेगी दावा पेश

पोलिटिकल डेस्क : पांच राज्यों में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों के मुताबिक गोवा में भाजपा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहीं हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

रुझानों की बात करें तो राज्य में BJP 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11, MGP+ 3 और AAP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

जबकि, गोवा की सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। वहीं, पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे 710 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button