हाई अलर्ट पर गांधी सागर, 117 गांव में आई बाढ़ 

गांधी सागर बांध का लेवल 1318 फ़ीट के जलस्तर पर 

 

हाल ही में मालवा के मंदसौर, नीमच और चंबल क्षेत्र के मुरैना, श्योपुर सहित मध्यप्रदेश-राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हालात बदतर होते हुए नजर आ रहे हैं | इसके तहत, गांधी सागर बांध में 6 मीटर से अधिक पानी भरने से 117 से अधिक गांव डूब चुके हैं | इससे 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं | जिन्हें, सुरक्षित स्थानो में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है | इसके तहत, सेक्रेटरी राजीव गोमबा द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है | सीएम एसआर मोहंती द्वारा जानकारी व्यक्त की गई है कि शनिवार रात गांधी सागर बांध में 16 लाख क्यूसेक पानी की आवक बढ़ चुकी है | वहीं, बांध के गेटों से लाख क्यूसेक पानी निकालने की स्थिति बनी हुई है | इससे राजस्थान पर खतरा बना हुआ है |

हालांकि, रविवार रात तक पानी की आवक कम होती रही | लेकिन मंदसौर और नीमच में चंबल बाढ़ द्वारा अधिक तबाही मचाई गई है | मंदसौर में 26 गांव को खाली कराया जा चुका है | वहीं, मंदसौर और नीमच में चंबल की बाढ़ ने तबाही मचा रखी है | इसके अलावा, नीमच में 16 गांव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है | वैसे बता दें कि नीमच के रामपुरा बांध की रिंगवाल से पानी घुस चुका है और लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाने के मद्देनजर सड़कों पर नांव चलानी पड़ रही है |

साल 1960 के बाद से पहली बार इस प्रकार के हालात बने हुए हैं | वैसे बता दें कि बारिश के कहर से परेशान राज्य सरकार द्वारा अब केंद्र से आर्थिक मदद की मांग उठाई गई है | इसके तहत मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि प्रदेश में जुलाई से अब तक 45 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है | 15 हजार से अधिक इलाकों में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं | अब तक 100 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं | अब प्रदेश सरकार केंद्र से 500 करोड़ रुपए की मदद की मांग उठा रही है |

वहीं, दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्हाट्सएप नंबर जारी कर किसानों से ख़राब फसलों की फोटो सहित पूरी जानकारी की मांग की है | उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया है और कहा है कि अगर किसानों को 21 सितम्बर तक मुआवजा नहीं मिलता है तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे |  

Exit mobile version