2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दिल्ली में G-20 और एमपी बीजेपी सरकार में चल रहा G-18 -कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने जी-20 के बहाने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में G–20 हुआ, पर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में G–18 चल रहा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- दिल्ली में G–20 हुआ, पर मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार के राज में G–18 चल रहा है। एमपी में भाजपा के कुशासन के साल तो 18 पूरे हो गए हैं और राज तो घोटालों (G) का ही चल रहा है। 225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महा घोटाले हो गए हैं, और छोटे घोटालों की तो गिनती नहीं हैं। शिवराज सरकार का “G–18″–”घोटालों (G) से भरपूर 18 साल”।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।