26 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जबलपुर संस्कारधानी में मिले चार नए कोरोना पॉजटिव अब तक 96 हुऐ संक्रमित

मध्यप्रेदश /जबलपुर (Jabalpur )| अब कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के पॉजिटिव केसों के 100 से बस चार कदम दूर है

  मध्यप्रदेश /जबलपुर (Jabalpur )|   अब कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के पॉजिटिव केसों के 100  से बस चार कदम दूर है। आज शनिवार को आई रिपोर्ट में 4  केस कोरोना वायरस पॉजिटिव (Corona virus positive) पाए गए है। ये सब के सब   पॉजिटिव मरीज निगम के सफाईकर्मी के है जो कि गढ़ा जॉन कार्यलय में पदस्थ थे|

 

सागर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट-जबलपुर का आंकड़ा पहुँचा 96 

सागर मेडिकल कॉलेज से आज जबलपुर स्वास्थ्य विभाग को 38 सैम्पलों की रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में 4  पॉजिटिव हैं| इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारेटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। इन 4 केसों को मिलाकर अब पॉजिटिव संख्या 96 तक पहुँच गई है।

 

गढ़ा जोन का इंजीनियर पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुका है 

गढ़ा जॉन कार्यलय में पदस्थ इंजीनियर कृष्णा रावत भी तीन (3 ) दिन पहले कोरोना पॉजिटीव निकले  थे | जिन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।कृष्णा रावत आईपीएस(IPS) अधिकारी रोहित केशवानी के संपर्क में थे। अब ऐसे में अब इंजीनियर के बाद सफाईकर्मियों का पॉजिटीव निकलना धीरे धीरे चैन को बढ़ाने की और जा रहा है| अब प्रससन और स्वास्थ विभाग की कई टीमों के साथ इस चैन का  पता लगाने में लगी है|

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।