
खरगोन : कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ का खरगोन जिले के महेश्वर की नगर पंचायत के CMO चुन्नीलाल जूनवाल को धमकाते हुए एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है।
पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ CMO से कहती हुई नज़र आ रही है की – सुन लो, तुम बोल लिए, अब मुझे सुनो… तुम गरीबों के यहां टहलने जा रहे हो…। मैं प्रतिनिधित्व करती हूं यहां गरीबों का.. आपको टहलना था तो अमीरों के यहां चलो मेरे साथ। ऐसा करने नहीं दूंगी। आप यहां आए हो तो विजयलक्ष्मी का इतिहास जान जाओ पहले। अगर तेरे को काम करना है तो चल जेल भेज हमको… हम वहीं बैठेंगे। विजयलक्ष्मी गरीब के लिए लड़ती है। समझ में आया। शुद्ध भाषा में सुन लो…।
इतना ही ही साधौ आगे कहती है की – तुम्हारी गतिविधियों से मुझे यही लग रहा है कि तुम भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में आए हो… और यह विजयलक्ष्मी बर्दाश्त नहीं करेगी।
VIDEO दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि CMO ने निरीक्षण के दौरान किसी व्यक्ति को हड़काया था। इसी बात पर विधायक की CMO से हॉट टॉक हो गई। मामला खरगोन जिले के करही में नगर परिषद कार्यालय के बाहर का है।