पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बिगड़े बोल, कहा कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है CM शिवराज, मचा बवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – जैसे जैसे मध्यप्रदेश में उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे प्रचार प्रसार के साथ साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ होता जा रहा हैं। इतना ही नहीं दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं ने एक दूसरे केे खिलाफ हमला भी तेज़ कर दिया हैं, और इसी हमले के दौरान नेेेता अपनी मर्यादा भूलकर एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं।
प्रदेश के चुनावी इतिहास में पहली बार शब्दों की मर्यादा इस तरह तारतार होती नजर आ रही हैं। रोजाना नए नए शब्दों के वाण छोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का विवादित बयान सामने आया है, जो उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर दिया हैं।
दरअसल, शनिवार को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मांधाता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा सीएम शिवराज सिंह चौहान कमल नाथ के पैरों की धूल भी नहीं है।
उनके इस बयान के प्रदेश में बवाल मच गया हैं। बीजेपी ने पटवारी के बयान पर नाराजगी जताई हैं। बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने पटवारी का वीडियो जारी कर कांग्रेस पर हमला बोला हैं।
बीजेपी नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा जीतू पटवारी कमलनाथ के पैरों की धूल CM को बताने की जुर्रत कर रहे हैं। ये प्रदेश की जनता, किसानों, महिलाओं, भांजे भांजियों का अपमान है। किस हैसियत से जीतू पटवारी इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं सीएम के लिए। कांग्रेस हार से बौखला गई है, ये लोग मानसिक तौर पर दिवालिया हो गए हैं।



.jpeg)
