गुना हत्याकांड : “महाराज” के आदमीओ के नाम आते ही पूरी BJP को सूंघ गया साँप, मंत्री का लें इस्तीफ़ा : जयवर्धन सिंह

भोपाल : मध्य प्रदेश (MP) के गुना में शिकारी और पुलिस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाया थे।
उनका कहना था कि गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले अपराधियों को राधौगढ़ किले का संरक्षण प्राप्त है। वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह से ये भी पूछा था कि वे यह बताएं कि आखिरकार इन आरोपियों से उनका क्या रिश्ता है? और इस गांव में इतने सारे हत्यार आखिर कैसे आए?
जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – क्या हुआ @vdsharmabjp जी!!! गुना हत्याकांड में महाराज के आदमीओ के नाम आते ही पूरी भाजपा को साँप क्यों सूंघ गया। बताइये चुनिंदा लोगों की विशेष दावत में ग्रामीण विकास मंत्री जी के साथ शिकारी क्या कर रहें हैं। साहस है तो मंत्री जी का इस्तीफ़ा लीजिये और शहीदों के साथ न्याय कीजिये।
उन्होंने कहा कि गुना जिले के बीजेपी नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। इन आरोपियों को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का संरक्षण प्राप्त है। जयवर्धन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आरोपी और बीजेपी नेताओं की कॉल डिटेल की जांच की जाए। जिसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ आरोपियों की संलिप्तता पर जांच की मांग की है




