सभी खबरें

स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे है माफियाओं की मदद, नदियों पर हो रहा है ताबड़तोड़ खनन – गोविंद सिंह

मध्यप्रदेश/भिंड – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने एक बार फिर प्रदेश की नदियों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की नदियों को खनिज माफिया से आजाद कराना हैं।

नदियों को बचाने के लिए आगामी सितंबर माह में मेरे द्वारा विपक्ष के प्रमुख दलों के साथ मिलकर एकता परिषद के राज गोपाल जी कंप्यूटर बाबा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आठ दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि नदियों से ताबड़तोड़ खनन के कारण जहां एक और नदियां खोखली हो रही है, वहीं दूसरी ओर नदियों के आसपास का वाटर लेवल 70 से 80 फीट नीचे चला गया हैं।

उन्होंने आगे सीएम शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि

अब तो स्वयं मुख्यमंत्री और उनके नेता अधिकारियों को फोन करके माफिया की मदद करने की बात कह रहे हैं। ऐसा मुझे कई अधिकारियों के द्वारा बताया गया हैं। भाजपा के लोग माफिया के साथ मिलकर प्रदेश की नदियों को लूटने में जुटे हुए हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, भू माफिया और अपराध माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button