सभी खबरें

पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, कहा प्रदेश में दो भांड कर रहे है भांडगिरी, है ये BJP के नटवरलाल

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज़ होता जा रहा हैं। इसके साथ ही जैसे जैसे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे बयानबाज़ी का दौर भी अपने चरम पर पहुंच रहा हैं। दोनों ही दल एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका अपने हाथों से नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं, आए दिन नेता, मंत्रियों से अमर्यादित भाषा सुनने को मिल रही हैं। राजनेता अपनी मर्यादा भूलकर एक दूसरे के खिलाफ बिना सोचें समझे बयान दे रहे हैं।

अब प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी की हैं। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर वार किया हैं। उन्होंने कहा कि ” ये दोनों भाजपा के नटवरलाल चाहें जितनी भी भांडगिरी करते रहे लेकिन यहाँ की स्वाभिमानी जनता गद्दार और धोखेबाजों को पसंद नहीं करती।

पूर्व मंत्री ने कहा कि “देखिये अभी तक भाजपा में एक भांड था जो हमेशा भांडगिरी किया करता था पूरे प्रदेश में। अब एक की जगह दो हो गए हैं वो भी मल्टीपरपज।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग की जनता है ये सब जानती है, अंचल की सभी 16 सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी, मैं ये दावे के साथ कह सकता हूँ।” लाखन सिंह ने कहा जब परिणाम आयेगा तब सबको पता चल जायेगा। सौ फीसदी कांग्रेस ही जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button