सभी खबरें

नाराज़गी के बाद दीपक जोशी हुए चार्ज, खुद को बताया धोनी, कहा मुंह चढ़ाए नहीं बैठना, इस खेल में खेलूंगा

मध्यप्रदेश/देवास – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे प्रदेश में हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। इसके साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार भी तेज़ कर दिया हैं। मालूम हो कि प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें से एक सीट देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा की हैं। जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

इस सीट से पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak joshi) दावेदार मानें जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने यहां से मनोज चौधरी (Manoj chaudhary) को टिकट दिया। जिससे वो बीते दिनों पार्टी से काफी नाराज़ भी दिखाई दिए। हालांकि अलकामन की समझाइश के बाद वो मान गए। अब पूर्व मंत्री दीपक जोशी, मनोज चौधरी के साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं शुक्रवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में दीपक जोशी ने खुद को महेंद्र सिंह धोनी बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आज विराट कोहली कप्तान है तो महेंद्र सिंह धोनी खेल रहा है या नहीं या मुह चढ़ाए बैठा है, इसलिए दीपक जोशी भी इस खेल में खेलेगा और भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वाधिक रन बनाएगा।

बताते चले कि एक ज़माने में ये दोनों नेता एक दूरसे के कट्टर दुश्मन हुआ करते थे। लेकिन अब राजनीति में करवट बदल ली हैं। जिसके बाद ये दुश्मन अच्छे दोस्त बन गए हैं। ये दोनों नेता अब साथ मे मिलकर प्रचार कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि मनोज चौधरी वोही है जिन्होंने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी को शिकस्त दी थी। अब दोनों नेता साथ मे मिलकर प्रचार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button