सभी खबरें

पार्टी से डरकर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने Delete किया Tweet, स्क्रीन शॉट हुआ वायरल, कांग्रेस ने घेरा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक बार फिर ग्रामीण विधानसभा पाटन से भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। 

हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। 

दरअसल, अजय विश्नोई ने ट्वीट कर लिखा था कि दो दिन से राहत इंदौरी को सुन रहा हूं। आज सुनी उनकी एक गजल की दो लाइन दिल को छू गई। क्या दिन दिखा रही सियासत की धूप छांव, जो कल सपूत थे, वो आज कपूतो में आ गए। 

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट तो भले ही डिलीट कर दिया हो, लेकिन अब उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। 

 

 

इधर, इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को कांग्रेस ने शेयर किया। कांग्रेस के कद्दावर नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीअंत” और उनके चापलूस पट्ठों के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जो पीड़ा हो रही है, वह पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई की बातों में स्पष्ट झलकती हैं। “सपूतों के कपूत” होने का दर्द वास्तव में सही है, पर पार्टी से डरकर ट्वीट डिलीट करना भी किसी त्रासदी से कम नहीं।

बता दे कि मंत्रिपद न मिलने से नज़र पूर्व मंत्री अजय विश्नोई लगातार अपनी सरकार से नाराज़ चल रहे हैं। वो कई बार पार्टी लाइन से हटकर भी बयान दे चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button