इस सीट से पूर्व CM के भतीजे लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के बाद लिए फैसला, बढ़ी BJP की मुश्किलें

मध्यप्रदेश/देवास – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इन 28 सीटों मेंं से एक सीट देवास जिले (Dewas District) की हाटपिपल्या विधानसभा सीट हैं। जहां आए दिन नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं। वहीं, ये सीट भाजपा (BJP) के लिए मुसीबत का सबब बनती हुई नज़र आ रहीं हैं।
दरअसल, आज इस सीट पूर्व सीएम स्व. कैलाश जोशी के भतीजे मनोज जोशी (Manoj Joshi) ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया हैं।
मनोज जोशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण उन्होंने 12 अक्टूबर को निर्दलीय उम्मीदवार (Independent Candidate) के रूप में फॉर्म भरने का तय किया हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने भाजपा संगठन के लिए बहुत कार्य किया हैं। भाजपा वैचारिक दल हैं। परन्तु जो लोग भाजपा की नीति को ही नही जानते ऐसे लोगो को टिकट देने से जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही हैं।
बता दे कि भाजपा ने इस सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज चौधरी (Manoj Chaudhary) को उम्मीदवार बनाया हैं। यहीं कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता में इसको लेकर नाराज़गी हैं। बहरहाल, जोशी के इस ऐलान के बाद हॉटपिपल्या उपचुनाव की सीट पर रौचक मुकाबला होने की संभावना हैं।




