असुरक्षित ज़ूम एप्प पर पूर्व सीएम कि हुई कांफ्रेंस, बोले शिवराज सिंह करते हैं मुंह चलाने की राजनीति

भोपाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडियाकर्मियों से प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बातचित की। यह पूरी कांफ्रेंस एक विडियो कालिंग एप्प ZOOM के माध्यम से कि गई। बता दें इस एप्लीकेशन को केंद्रीय मंत्रालय अनसेफ बता चूका है। उसके बाद भी पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस एप्प के माध्यम से ही लोगों से वार्ता की। इस कांफ्रेंस में सीएम कमलनाथ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए और आने वाले उपचुनावों में अपनी पार्टी के जीत की बात भी कही।
सरकार ने चेताया था
जूम मीटिंग एप वीडियो कांफ्रेंस के लिए सुरक्षित प्लेटफार्म नहीं है. सरकार ने इस बाबत गाइडलाइन जारी की थी। जो उपयोगकर्ता जूम एप का इस्तेमाल निजी कार्यों के लिए करते हैं उनके लिए गाइडलाइंस जारी की गई थी। गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा था कि किसी भी व्यक्ति के लिए जूम एप एक सुरक्षित प्लेटफार्म नहीं है। इसके बावजूद जब प्रदेश का इतना बड़ा नेता इस एप्प का इस्तेमाल कर लोगों से इंटरैक्ट कर रहे हैं तो क्या कहा जाए। लोगों के अंदर इस बात का क्या संदेश जाएगा उनको यह जरूर सोचना चाहिए था।
बोले दिग्विजय सिंह से मेरे रिश्ते
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को लेकर एक बार फिर सफाई दी है। नाथ का कहना है दिग्विजय सिंह से जैसे पहले संबंध थे वैसे ही आज संबंध है। यह संबंध हमेशा ऐसे ही रहेंगे। मुझे कोई नई टीम बनाने की जरूरत नहीं है। मुझे राजनीति का 40 साल का अनुभव है लेकिन सौदेबाजी का अनुभव नहीं था, इसलिए मेरी सरकार गिर गई।
शिवराज सिंह जी हमारे बारे में जो भी दावा करते हैं उसके बारे में आरटीआई लगाकर जानकारी मंगवाए। यह लोग मुंह चलाने की राजनीति करते हैं। जो 22 विधायक इस्तीफा देकर गए हैं उनके बारे में जनता क्या कह रही है, आप पता लगाइए इन लोगों की क्या हालत हो गई है।