24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP : ध्यान दें ! पीडीएस में राशन वितरण की शिकायत 181 पर ही करें

निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाने वाले टोल फ्री नंबर पर फ़ोन कर लोग कर रहे हैं शिकायत

Bhopal Desk

संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण श्री अविनाश लवानिया ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राशन दुकानों से प्रति माह होने वाले राशन वितरण से संबंधित समस्याओं की शिकायतें पूर्व की भांति सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 पर ही की जा सकती हैं। 

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन अवधि में जरूरतमंद बेघर, बेसहारा व्यक्ति नि:शुल्क पका हुआ भोजन प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002332797 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
साथ ही, ऐसी संस्था अथवा व्यक्ति, जो जरूरतमंदों के लिए रेडी टू, पैक्ड फूड सहायता स्वरूप प्रदान करना चाहते हैं, वे भी इस टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर अपना विवरण नोट करा सकते हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।