सभी खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं जाएंगे पाकिस्तान ? 

गुरुनानक जयंती के मौके पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे मनमोहन सिंह 

हाल ही में एक खबर आई थी कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) करतारपुर साहिब (Kartarpur Sahib) गुरुनानक जयंती के मौके पर जाएंगे | लेकिन अब खबर यह आ रही है कि मनमोहन सिंह पहले जत्थे के साथ पाकिस्तान नहीं जाएंगे | दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस तरह की किसी भी खबर के बारे में खंडन किया है |

बता दें कि इसस पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पाकिस्तान की तरफ से मनमोहन सिंह को न्योता दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था | उसके बाद खबर यह निकलकर आई थी कि वह करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) खुलने के बाद भारत की तरफ से जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होंगे | लेकिन, अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे साफ़ तौर पर इंकार कर दिया है | दरअसल, अमरिंदर सिंह का कहना है कि करतारपुर के उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान जाने का कोई सवाल नहीं उठता है | मुझे लगता है कि डॉ. मनमोहन सिंह भी वहां नहीं जाएंगे | 

बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि अमरिंदर सिंह ने मनमोहन सिंह को करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय जत्थे और मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है, पूर्व प्रधानमंत्री ने इस न्योते को स्वीकार लिया है | बताया जा रहा था कि मनमोहन सिंह से मिलने के बाद अमरिंदर का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री सर्वदलीय जत्थे का नेतृत्व करेंगे, यह जत्था 9 नवंबर को करतारपुर जाएगा | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button