सभी खबरें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबल को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकीयो को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर/श्रीनगर(Srinagar) – :  जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) में आतंकी गतिविधियों में  बढ़ोतरी हुई है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों को रेबन इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। अब मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार,वहा पर 5 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ को लेकर किसी भी प्रकार की अफ़वाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार(Vijya Kumar) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली है लेकिन अभी इन पांचो आतंकवादियों पहचान की जाना बाकी है। ऐसी भी संभावना की जा रही है इन मारे गए पांच आतंकवादियों में एक टाप कमांडर भी ढेर हो गया है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं।इसी आधार पर सेना की 1-आरआर(RR), सीआरपीएफ(CRPF) की 178 बटालियन और एसओजी(ASOG) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी चालू की।जब खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही।परन्तु आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और सभी पांचों आतंकवादियों को मार गिराया।

कहा जा रहा है की शोपियां के रेबन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी, जिसके बाद सेना, सेंट्रल पुलिस फोर्स की 178 बटालियन, राष्ट्रीय राइफल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने ज्वाइंट ऑपरेशन चालू कर दिया।  रक्षा बलों की संयुक्त टीम जब संदिग्ध स्थान पर पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग चालू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और फिर मुठभेड़  शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार 2 से 3आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर सुरक्षाबलों और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। घेराबंदी कर आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि आतंकियों ने सरेंडर करने की बजाए फायरिंग शुरू कर दी है।और  सभी पांचों आतंकवादियों को मार गिराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button