20 अवैध कॉलोनियों पर एफआईआर.

20 अवैध कॉलोनियों पर एफआईआर.
- भदभदा रोड ,रायसेन रोड क्षेत्रों के डेवलप पर केस दर्ज.
भोपाल/निकिता सिंह : भोपाल शहर में 150 नई अवैध कॉलोनियों में से 20 डेवलपर पर केस दर्द किया गया है. ज्यादातर रिपोर्ट भदभदा रोड रायसेन रोड छेत्रों में की गई है.
आपको बता दे कि नगर निगम के जॉन नंबर 6, 14, 15 और 19 के बिलडिंग परमिशन के सहायता यंत्री और उप यंत्री ने सम्बंधित थानों में रिपोर्ट दर्द कराई गई है. संभागायुक्त के निर्देश के अनुसार वीएस चौधरी कोलसानी ने ही गुरूवार को ही सहायक यंत्री और उप यंत्री को एफआईआर के अधिकार दिए
गए है.
- नए एक्ट अवैध कॉलोनी के समिति को भेजा.
सूत्रों के अनुसार अवैध कॉलोनी के नियमितीकरण के लिए एक बार फिर नए एक्ट का मसौदा नगरी प्रशासन ने एक बार फिर से सीनियर सेक्रेटरी की समिति को भेजा गया. बताया जा रहा है कि जल्दी ही इसे समिति की मंजूरी मिल जाने की सम्भावना जताई जा रही है. इस बार बजट सत्र में इसको पारित किया जाना है.
आपको बता दे कि इंजीनियरिंग के खिलाफ भी करवाई करने के लिए कहा गया है. जिनके कार्यकाल में यह अवैध कॉलोनियां डेवलप हुई है.कहा जा रहा है कि अवैध कॉलोनियों को चिंहित करने का अभियान अभी जारी रहेगा.




