सभी खबरें

खरगोन:- पत्रकार पर FIR: व्यवस्था की पोल खोलने वाली खबर करने पर पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज, ये है पूरा मामला

खरगोन:- पत्रकार पर FIR: व्यवस्था की पोल खोलने वाली खबर करने पर पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज, ये है पूरा मामला

 खरगोन/ गरिमा श्रीवास्तव:- कहते हैं कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. पत्रकार ही वह सीढ़ी है जो आम जनता की आवाज को उठाकर उच्च कुर्सी पर बैठने वालों तक पहुंचाता है.

 पर पूर्व में भी ऐसा देखा गया है कि कई बार पत्रकार के सवाल-जवाब को लोग शासकीय कार्य में बाधा लाने वाला मानने लगते हैं.

 ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया.

मप्र के खरगोन में 6 पत्रकारों पर खनिज अधिकारी से अवैध उत्खनन के मामले में बाइट लेने पर एट्रोसिटी एक्ट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

पत्रकारों का कहना है कि सवाल का जवाब अधिकारी नहीं देना चाहते थे. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो में सामने आई है और पत्रकारों ने कहा है कि इसी वीडियो की वजह से हमारे ऊपर एफ आई आर दर्ज कराई गई है.

 यहां देखें पूरा वीडियो :-

https://twitter.com/shubhjournalist/status/1411906893031776262?s=19

 न्यूज़ नेशन के सीनियर करेस्पोंडेंट शुभम गुप्ता ने अपने टि्वटर हैंडल से यह वीडियो पोस्ट की है.

 पत्रकारों के हित की रक्षा करने की बात कहने वाले शिवराज सरकार में पत्रकारों के ऊपर इस तरह से एफ आई आर दर्ज किए जा रहे हैं..

 क्या अगर पत्रकार सवाल करेंगे तो उन पर इसी तरह से मामला दर्ज किया जाएगा?

 अगर इसी प्रकार से होने लगा तो आने वाले समय में फिर से तानाशाही शुरू हो जाएगी. जिसमें राजा से कोई सवाल नहीं कर सकता था. तानाशाह अपनी मन मर्जी से काम करते थे.

 फिलहाल देखना होगा कि इस मामले पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की क्या प्रतिक्रिया होगी..?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button