सभी खबरें
धार :- 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

धार :- 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
धार /मनीष आमले :-कुक्षी तहसील के दो मामलों में कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। इनमें कुक्षी के ग्राम दुगांवा के पुजा पिता हेमराज की 27 सितम्बर 2019 को तथा ग्राम खरगोन के भंगा पिता बदिया की 17 फरवरी 2020 को कुएं के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि मृतकों के वैध वारिसों को दी जावेगी।




