सभी खबरें

इंदौर : फिल्म एक्टर मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ लगाया मानहानि का केस, यह है मामला

इंदौर/स्वाति वाणी:-

फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंदौर जिला कोर्ट में कमाल राशि खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए मनोज बाजपेयी इंदौर आए थे। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भूपेंद्र आर्य की कोर्ट में उन्होंने करीब एक घंटे तक बयान भी दर्ज कराए।

एडवोकेट परेश जोशी के माध्यम से दायर शिकायत में आरोप लगाए हैं, 26 जुलाई को केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से मनोज बाजपेयी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया था। जिसके चलते उन पर मानहानि का केस दर्ज कराने का फैसल लिया गया।

ट्वीट के बाद मनोज के इंदौर स्थिति मित्रों और फेंस ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। कई मित्रों ने नाराजगी भी जाहिर की है। मनोज ने इंदौर में जिला न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के सामने ट्विट को लेकर शिकायत दर्ज की और इसमें भारतीय दंड विधान की धारा 500 के तहत मानहानि का अपराध दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। इस मामले में अगली सुनवाई 4 सिंतबर को होगी। मालूम हो केआरके इससे पहले कई अन्य फिल्मी हस्तियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें और ट्वीट कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button