सभी खबरें

जब अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हो गई हाथापाई…., जमकर वायरल हो रहा वीडियो 

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का एक चौंकाने वाला वीडियो 

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हाथापाई 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) के लिए खूब चर्चाओं में जुटे हुए हैं | अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | इस वीडियो में अक्षय कुमार और बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक-दूसरे से बुरी हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं | केवल इतना ही नहीं, इसके अलावा दोनों का झगड़ा इतना हद तक बढ़ गया कि खुद पुलिस को इसमें बीच बचाव करना पड़ा | अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं | 

 

#BreakingNews – A fallout which might just make your day 🙃 pic.twitter.com/gH2jgTQqhT

— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 12, 2019

Credit- Tweeted By AkshayKumar

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस झगड़े वीडियो खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया है | दरअसल, इस वीडियो में बॉलीवुड के दोनों ही कलाकार मजेदार अंदाज में एक दूसरे पर घूंसे बरसाते और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं | इस वीडियो की शुरुआत अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से होती है, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई बढ़ती है तो खुद पुलिस को भी उनका बचाव करना पड़ता है | वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान का वीडियो है | इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है | 

बता दें कि यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को बड़े परदे पर प्रदर्शित होने वाली है | फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, इसी के साथ एक सीन के लिए इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन की झलक भी नजर आएगी | 

   
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button