मॉल में लगी भीषण आग, जान बचाने बिल्डिंग से कूड़े लोग

दिल्ली: राजधानी से लगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा मॉल में अचानक भीषण आग लगने हड़कंप मच गया। साथ ही लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। आपको बता दें कि दोपहर के समय गैलेक्सी प्लाजा में यह हादसा हुआ। साथ ही जा बचाने के कारण जो लोग 5वीं मंजिल से नीचे कूदे उसमें एक व्यक्ति के सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ। फ़िलहाल लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version