ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में फिर मंडराएगा खाद का संकट: सूदखोर करने लगे कालाबाजारी

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर यूरिया खाद का संकट मंडराने लगा है। लाइसेंसी दुकानदारों की कालाबाजारी के कारण खाद का संकट बढ़ रहा है। चंबल खाद भंडार पर छापामार कार्रवाई के बाद हकीकत सामने आई है।प्रशासन की टीम को दुकानदार के ऑनलाइन रिकार्ड में 1066 बोरी यूरिया का स्टाक मिला, लेकिन गोदाम में मात्र 102 बोरी निकले।

जिले के कैलारस क्षेत्र में किसान खाद के लिए चक्का जाम कर चुके हैं, गुरुवार सुबह किसानों ने कलेक्टर बंगले के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिलेभर के अफसरों की मीटिंग ली। जिसमें कलेक्टर ने कहा कि जब पर्याप्त मात्रा में खाद है तो यह संकट नहीं होना चाहिए। कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि जिन व्यापारियों को बाजार में खाद बेचने दिया जाता है। वह सरकारी रेट पर खाद बेचने के बजाय एक बोरे को 40 से 50 रुपये अधिक में ब्लैक कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह, उप संचालक कृषि अनंत बिहारी सरैया, मुरैना तहसीलदार और पुलिस की टीम ने जीवाजीगंज स्थित कई खाद दुकानों पर जांच पड़ताल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button