किसान की बेटी ने अपने नाम किया मिस इंडिया का ताज, जानिए कौन हैं 19 साल की Nandini Gupta

19 साल की नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब भारत को मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भी रिप्रेजेंट करेंगी। तो आइये जानिए 19 साल की नंदिनी गुप्ता के मिस इंडिया तक के सफर की कहानी..
नंदिनी गुप्ता कोटा शहर के पुरानी सब्जी मंडी के निवासी सुमित गुप्ता की बेटी हैं। सुमित गुप्ता पेशे से किसान और कॉन्ट्रेक्टर हैं। और नंदनी की मां हाउस वाइफ हैं। साथ ही उनकी एक छोटी बहन अनन्या अभी 9th क्लास की स्टूडेंट हैं। बता दें कि 19 साल की उम्र में मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता राजस्थान कोटा की रहने वाली हैं. नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की है. नंदिनी के मिस इंडिया बनने पर उनके शहरवासियों ने उनके पिता सुमित गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों को ढेर सारी बधाइयां दी। नंदिनी को देशभर के लोगों का प्यार मिल रहा है. नंदिनी अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा रतन टाटा से प्रभावित होती हैं। नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का ताज जीतने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि रतन टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ किया है और वह अपने प्रॉफिट का कितना सारा हिस्सा दान में देते हैं. रतन टाटा को लाखों लोग पसंद करते हैं क्योंकि वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।
बचपन से बनना चाहती थीं मॉडल
नंदिनी गुप्ता के परिवार के लोग बताते हैं कि नंदनी को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था. उन्होंने 3-4 साल की उम्र से ही मॉडल बनने का सपना संजो रखा था. नंदिनी गुप्ता 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में चुनी गई थीं. उसके बाद फेमिना मिस इंडिया कॉम्पीटशन में हिस्सा लिया और जीत का परचम लहर दिया है। बता दें कि मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 में नंदिनी गुप्ता के सिर विनर का ताज सजा तो. श्रेया पूजा फर्स्ट और स्ट्रैल थौनाओजम फर्स्ट सेकेंड रनर-अप रहीं हैं।




