सभी खबरें

मध्यप्रदेश में शीघ्र राष्ट्रपति शासन संभावित, प्रदेश में हड़कंप, कांग्रेस आई सकते में

मध्यप्रदेश/जबलपुर – जबलपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर की फेसबुक पोस्ट ने राजनीति में हलचल मचा दी हैं। राजनेताओं के साथ आम लोग भी चर्चा करने लगे हैं। दरअसल नगर अध्यक्ष ठाकुर ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में राष्ट्रपति शासन लागू होने की संभावना जताई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा की मध्य प्रदेश में शीघ्र राष्ट्रपति शासन संभावित’ उनके ये पोस्ट करते ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जीएस ठाकुर की पोस्ट से जहां कांग्रेस सकते में आ गई है तो वही भाजपा भी फेसबुक पोस्ट को अजीब मान रही हैं। 

हालांकि ठाकुर ने ऐसा क्यों लिखा, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के जिस प्रकार के हालात बन गए हैं, उसे देखते हुए उन्होंने ये पोस्ट की थी। जबलपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए पथराव की बात हो या फिर सागर में दलित युवक की जिंदा जलाकर हत्या। इन तमाम घटनाओं को लेकर मध्य प्रदेश का आम नागरिक भयभीत हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button