सभी खबरें

शिवराज कैबिनेट के विस्तार की चर्चा जोरों पर, हुई बैठक… अमित शाह भी आ सकते है भोपाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में वर्तमान समय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके मंत्रिमंडल में 30 मंत्री शामिल हैं। लेकिन इन सबके बीच अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि शिवराज कैबिनेट के विस्तार किया जा सकता है। 

खबरों की मानें तो कैबिनेट में चार और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इस लिहाज से बहुत ज्यादा नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की गुंजाइश नहीं है।

दरअसल, इस बात की अटकलें इसलिए भी तेज़ हो चली है क्योंकि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के बीच हुई। इसके बाद बुधवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन जाकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी।

इसके बाद कयास लगाए जाने लगें कि क्या मध्य प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 

इतना ही नहीं बताते चले कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में भोपाल दौरे पर आ सकते हैं। उनका कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के तहत एक व्याख्यान का कार्यक्रम भोपाल में होना है।

हालांकि तीन वरिष्ठ नेताओं की बैठक की एक वजह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी भी मानी जा रही है। माना जा रहा है कि तीनों नेताओं ने इसकी तैयारी पर चर्चा की। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी इसके साथ शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button