सभी खबरें

Breaking News : मध्यप्रदेश में मंगलवार को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार : सुत्र

  • सिंधिया गुट के भी दो मंत्री हो सकते हैं

भोपाल से गौतम कुमार कि रिपोर्ट 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मध्यप्रदेश में कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कैबिनेट का विस्तार कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद होगा। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि कैबिनेट के विस्तार कल ही किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश को सुचारू रूप से चलाने के लिए सीएम शिवराज ने कुछ अधिकारियों को इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी थी लेकिन जिस प्रकार से वायरस लगातार फैलता जा रहा उसको रोकने के लिए मंत्रिमंडल का होना अत्यंत जरूरी है।

 

 

Expansion of Madhya Pradesh cabinet, under Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, to be held tomorrow: Sources pic.twitter.com/MeFyetQaq0

— ANI (@ANI) April 20, 2020

“>http://

 

 

सिंधिया गुट के हो सकते हैं दो मंत्री 

अब सीएम शिवराज यह फैसला किसी के दवाब में कर रहे हैं या नहीं ये तो समय बतायेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को होने वाले इस गठन में केवल 5 ही मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इनमें से दो मंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये सिंधिया गुट के भी हो सकते हैं। जो पहले भी यानि कि कमलनाथ सरकार के टाइम भी मंत्रिमंडल का हिस्सा थे।
बहरहाल यह मंत्रिमंडल छोटा ही रखा जाएगा। इसके बाद लॉक डाउन खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button