8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BADWANI: आबकारी विभाग ने की अवैध शराब पर कार्यवाही

दबिश में अलग-अलग जगहों से 120 लीटर हाथभट्टी जप्त की गई

बड़वानी। अंजड़़ में आबकारी विभाग ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की. यह कार्यवाही कलेक्टर अमित तोमर के निर्देश पर की गई. जिला आबकारी अधिकारी किशन सिंह मुजाल्दे ने सूचना के आधार पर ग्राम-पिपरी में डेब नहर, बांदरकच्छ नाले व नदी, हतोला नहर, दवाना और देवला से कुल 120 लीटर हाथभट्टी जप्त की. जहाँ से लगभग 2000 लीटर महुआ लहान बरामद हुआ.

बता दें कि अवैध शराब के कुल 10 मामले दर्ज किये गये हैं जिसमे से एक मामले में आरोपी मौके पर फरार हो गया. बरामद की गई हाथभट्टी मदिरा एवं महुआ लहान की कुल कीमत 1,07,200 रू बताई जा रही है. इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक बी.एस जमरा, के.के. शर्मा और कपिल कुमार सिंह मांगोदिया समेत  जिले के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।