गौ माता की हत्या से गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने किय्या चक्काजाम, आरोपियों पर कार्रवाई की कर रहे मांग

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना अंतर्गत खेरी टप्पा में तीन गौ माता की हत्या कर दी गई। जिसके बाद से ही लगातार इलाके में तनाव बना हुआ है। हिंदू संगठन सहित कई युवा बड़ी संख्या में सड़क पर बैठ कर धरना दे रहे हैं। जिससे नेशनल हाईवे 45 जाम हो गया है। लोगों लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। जबकि अक्रोशित लोग स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Exit mobile version