ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बिजली कंपनियों के इंजीनियर, ये है इनकी मांग

भोपाल : बुधवार यानी आज से मध्य प्रदेश के बिजली कंपनियों के इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। दरअसल, ये इंजीनियर वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय संयोजक व्ही के एस परिहार ने बताया कि काम का बहिष्कार 3 अगस्त से लेकर तब तक जारी रहेगा जब तक तनख्वाह नहीं दी जाती।

उन्होंने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान भोपाल रीजन के सभी इंजीनियर कल कंपनी मुख्यालय भोपाल और ग्वालियर रीजन अंतर्गत सभी अधिकारी ग्वालियर रीजनल कार्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे। इस दौरान सभी इंजीनियर अपना मोबाइल बंद रखेंगे। यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

बता दे कि मंगलवार को मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम ने प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र कंपनी की मीटिंग बुलाई थी। फोरम के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद भी मध्य क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक ने वेतन देने से मना कर दिया। वेतन 2022 का आधार सर्टिफिकेट को बनाया गया।

वहीं, इंजीनियरों ने कहा उनके काम का मूल्यांकन किसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैसे किया जा सकता है? इसी को आधार पर बिजली कंपनी ने इंजीनियरों का वेतन रोका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button