पुराना बस स्टैंड में अतिक्रमण का फिर कब्जा,बस खड़े होने के स्थान अतिक्रमण बस सड़क पर

पुराना बस स्टैंड में अतिक्रमण का फिर कब्जा,बस खड़े होने के स्थान अतिक्रमण बस सड़क पर
सिहोरा नगर के मध्य स्थित पुराना बस स्टैंड में अतिक्रमण का एक बार फिर से कब्जा होने से जबलपुर कटनी जाने वाली यात्री बसों के पुराना राजमार्ग में खड़ी होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ा है बस स्टैंड के पास में एसडीएम एसडीओपी नगर पालिका कार्यालय तथा सामने पुलिस थाना है बावजूद इसके बस स्टैंड में तेजी से बढ़ते अतिक्रमण को रोकने किसी का ध्यान नहीं है नगर जागरूक नागरिक संघ के सुरेंद्र मिश्रा हरि प्रकाश गुप्ता प्रकाश कुररिया जितेंद्र श्रीवास्तव अमोल चौरसिया प्रभात कुररिया पवन सोनी आलोक पांडे राहुल श्रीवास्तव ने नगर पालिका प्रशासन एवं एसडीएम को पुराना बस स्टैंड मैं एक बार फिर से जमे अतिक्रमण की शिकायत दी शिकायत में बताया गया कि पुराना बस स्टैंड के सामने से गुजरता पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग बहुत व्यस्त मार्ग है मार्ग मैं दिन भर पूरे शहर का आवागमन होता है पुराना बस स्टैंड में जबलपुर कटनी बहोरीबंद मझौली ढीमरखेड़ा तरफ जाने वाली यात्री बसों के खड़े होने का स्थान निश्चित है लेकिन संबंधित स्थानों में चाय पान फल चाट ठेला वालों के अतिक्रमण कर कब्जा जमा लेने से संबंधित मार्गों की यात्री बसें रोड में खड़ी होकर सवारी उतारती और बैठाती है इस मार्ग से गुजरते वाहन से दुर्घटना होने का भय बना रहता है जागरूक नागरिक संघ ने सीएमओ से बस स्टैंड में जमीन अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई करने की मांग की है।


.jpg)
.jpeg)
