खोजें

खेत में हुई वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जिसके चलते उसे खेत में ही उतारा गया। नाँले की सुचना मिलते ही इंडियन एयरफोर्स के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का AH 64 E अपाचे हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। जिस वजह से अपाचे हेलीकॉप्टर को भिंड जनपद के एक गांव में स्थित एक खेत में उतारा गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही भारतीय वायुसेना के जवान मौके पर पहुंचे। हालांकि आपात लैंडिंग के दौरान पायलट और अपाचे पूरी तरह सुरक्षित है।

Exit mobile version