सभी खबरें

मध्यप्रदेश/ बड़े हादसे को निमंत्रण देता विद्युत कनेक्शन

बड़वानी से हेमंत नगझिरिया की रिपोर्ट  : –विद्युत विभाग के पास नागरिकों को देने के लिए बड़े बिल तो हैं, लेकिन कनेक्शन देने के लिए विद्युत पोल नहीं हैं। जो किसानों को अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ी व नाले में पत्थर जमा कर अपनी एवं अन्य लोगों को एवं मवेशियों की जान जोखिम में डालकर नाले में से कनेक्शन ले जा रहे हैं। यह मंजर खरगौन के राजपुर नगर से 4 किलोमीटर की दूरी पर मोरानी मार्ग पर ग्राम बुदरा के एक पुलिया के नीचे से किसान के खेत में विद्युत कनेक्शन ले जाया गया है। जो पानी के नाले से कुछ ही दूरी से गुजरा है। मात्र 12 इंच ऊपर झूलते तार, बड़ी घटना को न्योता देते दिखाई दे रहे हैं।  

रोज इस मार्ग से सैकड़ों नागरिक निकलते हैं, किसी का इस ओर ध्यान तक नहीं हैं। विद्युत प्रशासन भी इस तरह के कनेक्शन दिया है शायद जांच किए बिना। यह भी एक विचारणीय प्रश्न है क्योंकि यह नाला पुल के नजदीक होने से, पानी पीने आने वाले मवेशियों के लिए खतरा है। मवेशियों के पैरों से टकराकर यह वायर पानी में गिर सकते हैं, जिससे करंट फ़ैल सकता है। और कई मवेशी तथा आमजन की जान ले सकता है। इस प्रकार की मानवीय भूल के बारे में जानकारी देने के वावजूद विद्युत् विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। साथ ही टेलीफोन करने पर विद्युत विभाग पर फ़ोन तक नहीं लग रहा है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button