ED ने की मनीष सिसोदिया की संपत्ति जब्त, CM केजरीवाल ने PM पर साधा निशाना; कही ये बात..

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की संपत्तियों को ED ने जब्त कर लिया है। ईडी ने दावा किया कि सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। जिसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के 81 लाख के संपत्ति जब्त किये गए हैं।

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कस्ते हुए कहा कि कल ED ने सभी चैनलों पर चलवाया कि उन्होंने मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। लेकिन सिसोदिया के सिर्फ़ 2 Flat और एक Bank Account ही जब्त किए हैं। ये फ्लैट 2018 से पहले खरीदे गए थे, जब कोई Excise Policy नहीं आई थी। संपत्तियों की घोषणा भी आयकर और चुनावी हलफनामे में की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप को रोक नहीं पा रहे हैं, इसलिए यह सब AAP को बदनाम करने के लिए किया गया है।

Exit mobile version