मध्यप्रदेश/ मोंटेक सिंह अहलूवालिया देंगे कमलनाथ सरकार को खजाना भरने की टिप्स

भोपाल: आपको बता दें की मध्यप्रदेश सरकार का खजाना खाली है उसी को भरने के लिए सरकार अब जाने माने अर्थशास्त्री से मंत्र लेनी वाली है। जिनसे मंत्र लेने वाली है उनका नाम तो सभी जानते हैं। हां मै बात कर रहा हूँ अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया की। प्रदेश सरकार अर्थव्यवस्था (economic condition) को पटरी पर लाने के लिए उनसे मंथन करेगी। प्रदेश सरकार ने उनसे मदद मांगी है। प्रदेश सरकार के बुलावे पर अहलूवालिया ने सहमति दे दी है। वो 18 फरवरी को भोपाल आएंगे। अफसरों के साथ वो बैठक करेंगे और प्रदेश सरकार के दूसरे बजट के लिए रोडमैप (road map) भी तैयार करेंगे।
आपको बताते हुए चलते हैं पिछले 15 सालों में भाजपा सरकार में, प्रदेश सरकार पर लगातार कर्ज बढ़ा है। कमलनाथ सरकार लगातार बोल रही है कि शिवराज सरकार ने हमें खाली कर खजान सौंप दिया है। आर्थिक हालत सही न होने के कारण कमलनाथ सरकार को बार-बार कर्ज भी लेना पड़ रहा है। अब तक 13600 करोड़ से ज्यादा का कर्ज ले चुके हैं।
प्रदेश पर 1.67 लाख करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज हो चुका है। कमलनाथ सरकार अब दूसरे बजट में जनता को राहत देने की तैयारी की तैयारी कर रही है। सरकार ने नए टैक्स ना लगाने का आम जन से वादा किया है। सरकार अब अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया की मदद ले रही है। बताया जा रहा है कि आहलूवालिया जीएसटी के बाद लॉजिस्टिक हब पर फोकस कर सकते हैं।



.jpeg)
