सभी खबरें

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, भोपाल में अब 865 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

By: Anjali Kushwaha

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में उछाल आया हैं. इस बार सिलेंडर तक़रीबन 25 रुपए प्रति सिलेंडर तक महंगा हुआ हैं. जिसके बाद भोपाल में अब एक सिलेंडर की कीमत 840 रुपए से बढ़कर 865 रुपए हो गई है. बता दें की इससे पहले 1 जुलाई 2021 को भी सिलेंडर पर 25.50 रुपए रेट बढ़ाए गए थे. इस साल मार्च से लेकर अब तक तीन बार में 100 रुपए (50 रुपए और दो बार 25-25 रुपए) बढ़ा दिए गए, जबकि सिर्फ एक बार ही अप्रैल में 10 रुपए काम किये गए थे. दिसंबर से लेकर अब तक करीब 275 रुपए सिलेंडर के रेट बढ़ चुके हैं.

केंद्र सरकार ने गैस के दाम महीने की पहली तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया था, लेकिन 17 अगस्त की सुबह अचानक कीमत बढ़ा दी गईं. इससे गैस एजेंसी संचालक भी हैरान हैं. जानकारी आते ही ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार से 14.2 किलोग्राम वाले LPG रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा कर दिया है. अभी तक भोपाल में यह सिलेंडर अब 840.50 रुपए में मिल रहा था, जो अब 865.50 रुपए हो गया है.

ग़ौरतलब हैं कि गैस सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्ली से भी भोपाल में ज्यादा है. दिल्ली और मुंबई में 1 जुलाई को एक सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए थी. इसमें अगर 25 रुपए अगर जोड़े जाएं, तो यह ज्यादा से ज्यादा 860 रुपए तक पहुंचेगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button