पॉलिटिकल डोज़

MP विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन गंभीर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने है। इससे पहले एमपी के सीहोर जिले की चारों हाई प्रोफाइल सीटों पर जिला निर्वाचन सख्त एक्शन मैं है। सीहोर जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि कुल 6206 कर्मचारी मतदान सम्पन्न कराएंगे। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4719 पुरुष और 1487 महिला कर्मी हैं।

जिले में 90 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह संचालन महिला कर्मी करेंगी। इन पोलिंग बूथ में 661 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन महिला कर्मियों को सुचारू रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। बुधनी विधानसभा में महिला कर्मियों की तरफ से संचालित 20 मतदान केंद्रों में 162 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार आष्टा में महिला कर्मियों की तरफ से संचालित 25 मतदान केन्द्रों में 160 महिला कर्मियों, इछावर के 15 मतदान केन्द्रों में 60 महिला कर्मियों तथा सीहोर में 40 मतदान केन्द्रों में 279 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले की चारो विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1487 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधनी विधानसभा से 402, आष्टा से 366, इछावर से 184 तथा सीहोर से 535 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 327 माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए जाएंगे। इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है बुधनी में 118, आष्टा में 74, इछावर में 23 और सीहोर में 139 माइक्रो आर्ब्जरवर नियुक्त किए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button