कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने दिया विवादास्पद बयान, कहा शिवराज भूखे-नंगे घर से हैं, नरोत्तम मिश्रा का जोरदार पलटवार

कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने दिया विवादास्पद बयान, कहा शिवराज भूखे-नंगे घर से हैं, नरोत्तम मिश्रा का जोरदार पलटवार
मुरैना/गरिमा श्रीवास्तव:- कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने शिवराज सिंह चौहान को लेकर विवादास्पद बयान दिया है उन्होंने कहा कि शिवराज भूखे नंगे घर से हैं. हमारे नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश के दूसरे बड़े उद्योगपतियों में से हैं.
उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने जमकर लताड़ रहे हैं. मैं मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके थे कि कमलनाथ सोने का चम्मच मुंह में लिए पैदा हुए थे और आज उनके चहेते नेता ने भी कह दिया.
शिवराज सिंह चौहान ने भी दिनेश गुर्जर के इस बयान पर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि
हाँ… मैं ‘नंगे-भूखे’ परिवार से हूँ, इसी लिए उनका दुःख-दर्द समझता हूँ।
हाँ…मैं गरीब हूँ इसी लिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूँ।
गरीब हूँ इसी लिए गरीब माँ-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूँ।
गरीब हूँ, इसी लिए हर गरीब का दर्द समझता हूँ… प्रदेश को समझता हूँ।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1315560376742813697?s=19
यहां देखें दिनेश गुर्जर का वीडियो:-
https://twitter.com/BJP4MP/status/1315521088294584320?s=19
बीजेपी मध्यप्रदेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टू ट्वीट कर कहा की
यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच।
एक ‘किसान पुत्र’ कैसे किसी ‘नामी उद्योगपति’ के सामने खड़ा हो सकता है?
वो ‘किसान पुत्र’ जो सिर्फ जनता के आगे झुकता हो, जिसका जीवन ही जनसेवा को समर्पित हो।
ग़ुलाम मानसिकता के कांग्रेसियों का असली चेहरा सामने आ गया।
चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में राजनीति चरम पर है नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. कभी कांग्रेस भाजपा पर करती तो कभी भाजपा कांग्रेस पर. चुनाव की तारीख भी धीरे-धीरे करीब आती जा रही है. अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव के परिणाम घोषित हो जाने के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है.
.jpeg)



