सभी खबरें

डिंडोरी कलेक्टर ने पत्रकार को किया अपमानित कवरेज के दौरान कहे अपशब्द। 

डिंडोरी/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के डिंडोरी में न्यूज़ चैनल के एक पत्रकार को कवरेज करने गए कलेक्टर कार्यालय में उच्च शिक्षित कलेक्टर रत्नाकर झा के द्वारा पत्रकार का अपमान किया साथ ही अपशब्द भी कहे कलेक्टर के इस व्यवहार से यह साफ़ तौर पर देखा जाता है कि उनको अपनी आधिकारिक कुर्सी का बेहद अहंकार है जिस वक्त पत्रकार को अपमानित किया गया उस समय कार्यालय के अंदर डिंडोरी आदिवासी कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी मौजूद थे। 

वही कलेक्टर के इस रवैये से जिले के सभी पत्रकार में आक्रोश देखा गया और साथ ही आदिवासी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने भी कलेक्टर के व्यव्हार की निंदा की और मीडिया से चर्चा करते हुए बोले  कि कलेक्टर ने जिस प्रकार से एक पत्रकार को अपमानित किया और अपशब्द कहे यह उचित नहीं है। वहीँ प्रदेश के पत्रकरों ने भी इस मामले में आक्रोश देखा गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल किये कि आपके प्रदेश में एक जिम्मेदार अधिकारी का पत्रकार के समक्ष इस प्रकार का रवैया उचित है क्या ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button