दिग्विजय सिंह का खिसक रहा है दिमाग, अगर कोई रसीद कटवाई हो तो बताएं : इमरती देवी

ग्वालियर : हालही में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के समर्पण निधि अभियान को वसूली अभियान कहा।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – भाजपा, समर्पण निधि के नाम पर मध्य प्रदेश के व्यापारी, उद्यमी, प्रोफ़ेशनल लोगों पर अधिकारियों द्वारा दबाव बना कर जमकर चंदा वसूली कर रही हैं। हर जिले का टारगेट 1 से 5 करोड़ है। मोदी शाह जी, नड्डा जी, क्या यह चंदा वसूली आपकी सहमति से हो रही है?
अब दिग्विजय सिंह के इस बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे खास समर्थक इमरती देवी ने करारा जवाब दिया है।
इमरती देवी ने कहा कि ये पैसा हम कार्यकर्ता इकठ्ठा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कोई रसीद कटवाई हो तो वे बताएं। इमरती देवी ने कहा कि चार राज्यों में हमारी पार्टी की सरकार आ गई। मध्य प्रदेश में आने वाली है इसलिए अब दिग्विजय सिंह का दिमाग खिसक रहा है।
गौरतलब है की भाजपा इन दिनों समर्पण निधि अभियान चला रही है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए धनराशि इकठ्ठा कर रही है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के इस अभियान पर सवाल खड़े कर रही है।




