पॉलिटिकल डोज़

दिग्विजय सिंह का बसपा पर कटाक्ष, बोले – कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई, हाथी कहां से घुस गया

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पिछले चुनाव की तरह किसानों की कर्ज माफी योजना के दम पर वोट मांगते हुए सुनाई दिए।  सिंह ने कहा कि, कांग्रेस ने देश में किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। यहां भी कमल नाथ ने इसकी शुरुआत की, लेकिन बेईमानों ने सरकार गिरा दी, इसके बाद योजना भी बंद कर दी। वो एक अच्छी योजना थी और इन्हें क्या हक था इसे बंद करने का। सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो फिर से कर्ज माफी करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, यह लड़ाई तो कांग्रेस और भाजपा के बीच में है, यह हाथी बीच में कहां से घुस गया। यह हाथी जो है केवल अनुसूचित जाति का वोट मांगने के लिए बुलाया जाता है। काशीराम जी का जमाना था जब लाखन सिंह बघेल, फूल सिंह बरैया ने उनकी भांति बीएसपी जमाई थी। अब काशीराम तो चले गए और बहनजी आई हैं। बहनजी के सामने तो क्या चलता है कि पैसा ले आओ और टिकट ले जाओ।

दिग्विजय ने कहा कि मोदी गरीबों की बात करते हैं, लेकिन अमीरों की जेब भरते हैं। किसान बीमा योजना में किसानों के पैसे जमा हो रहे हैं, लेकिन फसल खराब हो जाए तो पैसा नहीं मिलता। 10 से 15 हजार करोड़ रुपये बीमा कंपनी कमा रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button