दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को लेकर दिया था बड़ा बयान, BJP नेता ने किया समर्थन, बताया बिल्कुल सही

भोपाल : हालही में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था की सिंधिया हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।
अब इसके जवाब में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और मुरैना के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज पाल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का यह बयान बिल्कुल सही है क्योंकि ना तो कमल नाथ और ना ही दिग्विजय सिंह में वह आभामंडल है जो प्रदेश की जनता को सिंधिया के बराबर प्रभावित कर सके।
उन्होंने कहा है कि चुनौती हमेशा बराबर वालों से होती है और आज की स्थिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया का राष्ट्रीय स्तर पर जो कद है, वह कांग्रेस के किसी भी प्रदेश स्तर के नेता के लिए सरदर्द बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता आज सिंधिया के बराबर पासंग भी नहीं ठहरता।