सभी खबरें

Farmers Protest : PM Modi ने ली सुपारी, पुलिस और प्रशासन ने किसानों को भड़काया – दिग्विजय सिंह 

मध्यप्रदेश/देवास – मध्यप्रदेश के देवास दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वजिय सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कृषि बिल कानून लाने का मकसद सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों खरबपतियों को एग्रीकल्चर कॉमोडिटी मार्किट में उतारना हैं। ये 18 लाख करोड़ का व्यापार है। इस व्यापार की सुपारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ली हैं। 

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर मचे बवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। केवल गाजीपुर में पुलिस ने रूट बदला था और वहीं सारा झगड़ा हुआ, गाजीपुर का रूट पुलिस ने जानबूझकर बदला, इसलिए गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हिंसक रूप अपनाया। पुलिस और प्रशासन ने किसानों को भड़काने का काम किया, जिसका नतीजा देखने को मिला। पुलिस ने किसानों पर लाठी चलाए और फायरिंग भी की। एक किसान को गोली लगी हैं। 

दिग्विजय ने आगे कहा कि वहां के किसान नेताओं व यूनियन वालों ने बिना आईडी कार्ड वाले 15 शासकीय कर्मचारियों को पकड़ा, ये कौन लोग थे, इसको लेकर खुलासा किया जाना चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button