सभी खबरें

PM द्वारा लिए गए "आन्दोलनजीवी" शब्द पर भड़के दिग्विजय सिंह, कह डाली ये बड़ी बात

नईदिल्ली/भोपाल – मंगलवार को राज्यसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों पर प्रहार किया जो आंदोलनों पर ही अपनी राजनीति करते हैं।नरेंद्र मोदी ने ऐसे सभी लोगों को आन्दोलनजीवी कहा। 

पीएम मोदी ने कहा कि किसान आंदोलन में कुछ ऐसे लोग घुस आये हैं जो आंदोलन की आड़ में ना सिर्फ देश को बदनाम कर रहे हैं बल्कि राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं। ये सभी लोग आन्दोलनजीवी हैं।

वहीं, पीएम मोदी के आन्दोलनजीवी वाले शब्द पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भड़क गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा हैं। 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा मोदी जी आप क्या हैं? परजीवी भाषणजीवी आंदोलनजीवी स्वजीवी? या जैसा समय वैसा भेस? इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की जिसमें भाजपा नेताओ को आंदोलनों में शामिल दिखाया गया हैं।

दिग्विजय सिंह ने आगे ट्वीट में लिखा की – जब भगत सिंह जैसे युवा फांसी चढ़ रहे थे, तब RSS के गुरु गोलवलकर ने भी अपने स्वयंसेवकों से कहा था, ‘आंदोलनजीवी ‘पागलों’ की टोली से दूर रहें.’ आंदोलनजीवियों ने फिर भी देश आज़ाद करा लिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button