ताज़ा खबरेंराज्यों से
दिग्विजय-कमलनाथ के है अलग अलग गुट, राजनीति में कोटा हिसाब से काम नहीं चलता : विश्वास सारंग

भोपाल : कांग्रेस द्वारा पार्षद टिकट लिस्ट जारी होने के बाद दावेदारों के इस्तीफे और विरोध पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग का बड़ा बयान सामने आया है।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस अनुशासनहीन पार्टी है, कांग्रेस में अलग अलग गुट बंटे हुए है। पार्टी में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलग अलग गुट है तो उसका परिणाम ऐसा ही निकलेगा।
वहीं, कमलनाथ के नगरीय निकाय में विधायकों की जवाबदेही वाले बयान पर मंत्री सारंग ने कहा राजनीति में कोटा हिसाब से काम नहीं चलता। कांग्रेस में टिकट अगर इस तरह से हुए है तो विधायकों को अगली बार टिकट नहीं मिल पाएगा कांग्रेस बुरी तरह हारेगी।
इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में बीजेपी जीतने वाली है सभी जगह महापौर बीजेपी के बनेंगे।




