ताज़ा खबरेंराज्यों से

तो क्या कमलनाथ ने बेचे महापौर के टिकट? बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने बताए रेट, केके मिश्रा ने भेजा मानहानि का नोटिस

भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग के ऐलान के बाद नगरीय निकाय चुनावों को हलचल तेज हो चली है। बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों को चुनने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है।

हितेश वाजपेयी ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कमलनाथ को अड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – खबर जबरदस्त: कमलनाथ ने इंदौर 5 करोड़, भोपाल 3.5 करोड़, सागर 3 करोड़ : 8 महापौर टिकट बिक चुके हैं, केवल सूची जारी होना है। कांग्रेस मे टिकट की सेल लगी है, पर शपथ पत्र सावधानी हेतु भरवाए जा रहे हैं। (नोट: जल्दी करें कुछ नगर निगम ही बाकी हैं)

वहीं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की – कांग्रेस की आवश्यक सूचना:* नगर पालिका अध्यक्ष हेतु रेट 15 तारीख बाद खोले जाएंगे। तब पार्षद भी अपना अपना दाम नोट करा सकते हैं। *नोट: पहले आओ बिक जाओ की तर्ज पर निर्णय होंगे।

इतना ही नहीं हितेश वाजपेयी ने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा की – कांग्रेस और कमलनाथ जी ने नगरीय निकाय चुनाव के रेट खोले!पहले आओ, शपथ पत्र भरो और भारी डिस्काउंट पाओ!

इधर, हितेश वाजपेयी के इन ट्वीट्स पर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने बड़ा पलटवार किया है। केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – डॉ. हितेश बाजपेयी BJP में अपनी उपेक्षा से ग्रसित होकर लगता है “मानसिक पक्षाघात” से पीड़ित हो गए हैं, यही वजह है कि वे प्रदेश की मान्य राजनैतिक परम्पराओं के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं,ताजा ट्वीट को लेकर उन्हें मानहानि का नोटिस दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button