सभी खबरें

ढीमरखेड़ा : प्रशासक एस के जैन की मनमानी की जांच करने पहुंचा दल,सांसद प्रतिनिधि ने की थी कलेक्टर से शिकायत

ढीमरखेड़ा से अनूप दुबे की रिपोर्ट 
 

 

 ढीमरखेड़ा : प्रशासक एस के जैन की मनमानी की जांच करने पहुंचा दल सांसद प्रतिनिधि ने की थी कलेक्टर से शिकायत तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शुक्रवार दोपहर देखते ही देखते सेल्समैनो और खरीदी केंद्र प्रभारियों की भीड़ जमा हो गई मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी की आखिर क्या हो गया मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि प्रशासक एस के जैन के द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है जिसकी शिकायत सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम के द्वारा कलेक्टर एसबी सिंह से की गई थी मामले की जांच करने सहकारिता विभाग से टीम आई हुई  है सहकारिता विभाग के वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक केडी सिंह और हरिशंकर प्रजापति के द्वारा सेल्समेनों और खरीदी प्रभारियों के सामूहिक लिखित कथन लिए  जांच दल अधिकारी केडी सिंह ने बताया की सांसद प्रतिनिधि के द्वारा प्रशासक एस के जैन के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की गई थी  

मामले की  जांच की जा रही है संबंधितो से सामूहिक लिखित कथन लिए गए हैं जाँच प्रतिवेदन  वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जायेगा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है, इस संबंध में खरीदी प्रभारियों के द्वारा बताया गया कि प्रशासक के द्वारा प्रासंगिक के भुगतान के संबंध में हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं खरीदी प्रभारियों के द्वारा संपूर्ण दस्तावेज पेश करने के बावजूद कमीशन ना देने के कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है समिति विक्रेताओं को लगभग 2 वर्षों से वेतन भुगतान चौकीदारों का वेतन मकान किराया कांटा बाट  अन्य खर्चो में भुगतान के लिए चेक में हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं पूर्व में अधिकारियो के द्वारा बिना किसी प्रकार के दस्तावेजों का निरीक्षण किए बगैर भुगतान किया जा रहा था एसके जैन के द्वारा कमीशन ना मिलने के कारण विक्रेता एवं खरीदी केंद्र प्रभारियों को  परेशान किया जा रहा है इस दौरान  वीरन गर्ग संतोष त्रिपाठी अश्वनी शुक्ला संजय पांडे आदर्श ज्योत्षी  प्रहलाद तिवारी रघुवीर बागरी विक्की साहू हीरालाल महोबिया दामोदर पटेल रामभरोसे पटेल नीलू चौरसिया दीना नाथ त्रिपाठी शरद शुक्ला अरविंद मिश्रा राजेश श्रीवास्तव जितेंद पटेल लक्ष्मी प्रशाद तिवारी हल्केराम सैनी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button