सभी खबरें

धार : आरोग्य सेतु एप और सार्थक एप के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – कलेक्टर श्रीकांत बनोठ की मौजूदगी में शनिवार को कार्यालय के वीसी कक्ष में कोविड-19 की जानकारी त्वरित प्राप्त करने एवं सार्थक एप के नए स्वरूप से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स व सहायक जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस ने प्रशिक्षणार्थियों को सार्थक एप के संचालन एवं एनएचएम पोर्टल पर जिला स्तरीय जानकारियां दर्ज करने की प्रायोगिक जानकारियां दी गई। सीईओ जिला पंचायत संतोष वर्मा, एडीएम एसएस सोलंकी सहित संबंधित मौजूद थे।

कलेक्टर बनोठ ने निर्देश दिए कि फीवर क्लीनिक में आने वाले मरीजो तथा जिले में प्रवेश करने वाले आमजनों को निर्धारित एप सार्थक व आरोग्य एप अनिवार्य रूप से डाउनलोउ कराए जाए। इस कार्य में उनकी मदद के लिए पृथक से कर्मचारी तैनात करने के निर्देश उनके द्वारा संबंधितों को दिए गए है।

कलेक्टर ने कहा कि अद्यतन समीक्षाएं निर्धारित एपो में दर्ज आंकडो के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को होम क्यूरेन्टाइन किया गया है वे सभी अनिवार्य रूप से सार्थक एप डाउनलोड करें। इसी प्रकार जिले में प्रवेश करने वाले अन्य जिलो के नागरिक आरोग्य एप को डाउनलोड करें। इसके लिए जिले की प्रवेश सीमा चेकपोस्ट पर ही उपरोक्त कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इसी प्रकार के निर्देश सिविल सर्जन सह अधीक्षक को भी दिए गए है। जिला चिकित्सालय के फीवर क्लीनिक में आने वाले सभी मरीजो के मोबाइल पर सार्थक एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराया जाए। इस कार्य में मदद करने हेतु पृथक से कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है।

ज्ञातव्य हो कि आरोग्य सेतु राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित एक कोविड-19 टै्रकिंग मोबाइल एप्लिकेशन है जो भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस ऐप का उद्वेश्य कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को भारत के लोगो से जोड़ना है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के संभावित मरीजो पर अब मोबाइल एप से नजर रखी जाएगी। सरकार ने मानिटरिंग के लिए सार्थक मोबाइल एप लांच किया है। क्यूरेन्टाइन किए गए सभी संभावित मरीज और कोरोना पॉजिटिव मरीजो को इस एप पर रजिस्टर कर उनकी रोज मॉनिटरिंग की जाए। ये ऐप मैप आईटी ने डेव्लप किया है इसमें होम क्यूरेन्टाइन व्यक्ति की यूजर आईडी बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही एप से व्यक्ति की जियो मेपिंग होगी और उसकी गतिविधियां भी चिन्हित की जा सकेगी। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की हेल्थ रिपोर्टिंग भी सार्थक एप के जरिए होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button