धार : कोरोना के बाद अब इस बीमारी का बढ़ा खतरा, जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार रथ रवाना

धार से मनीष अमले की रिपोर्ट – जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र जैन ने बताया कि प्रति वर्षानुसार मानसून के प्रारंभ होते ही जून माह में मलेरिया निरोधक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इनका शुभारंभ मंगलवार को जिला मुख्यालय से भोपाल से जिले के भ्रमण पर आयी जिले की ओ.आई.सी. रूही खान द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतू रवाना कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. सी. पनिका, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.एस. ठाकुर, डाॅ. ए.के. पटेल, सिविल सर्जन डाॅ. अनिल वर्मा जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. संजय भंडारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मलेरिया रथ संपूर्ण जून माह में समस्त विकासखण्ड एवं मलेरिया प्रभावित ग्रामों में वाहक जनित बीमारीयो के बचाव हेतु जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए संचालित रहेगा। इसी के साथ 16 जून 2020 से जिले के अति मलेरिया प्रभावित 47 ग्रामों मे कीटनाशक दवा का छिड़काव प्रारम्भ किया जाएगा।



.jpeg)
